Add To collaction

आत्मनिर्भर भारत - लेखनी प्रतियोगिता -16-Mar-2022


 हर क्षेत्र में निरंतर उन्नति करता भारत
अपनी प्रतिभा से उड़ान भरता भारत
130 करोड़ लोगों को बना आत्मनिर्भर
विज्ञान के क्षेत्र में योगदान देता भारत।

शून्य को भी जिसने सम्मान दिलाया
गणित को भी नया आयाम दिलाया
जाति-धर्म के भेदभाव से रहकर दूर
महान वैज्ञानिक चलाता देश की डोर।

आयुर्विज्ञान के अद्भुत चमत्कार से
विश्व में अपनी पहचान बनाता भारत।
की मंगलयान की बेहतरीन कल्पना
मंगल ग्रह पर ध्वज फहराता भारत।

विज्ञान और तकनीक का उच्च संयोग
प्रतिभा पर कोई लगा सके ना रोक
पीछे ना रहा किया परमाणु परीक्षण
खाद्य सुरक्षा सुदृढ़ करता प्रतिक्षण ।

कृषकों को तकनीक ने दिया प्रभुत्व
गेहूँ के जीनोम सिक्वेंस से बना बंधुत्व
अंतरिक्ष हो,कंप्यूटर हो या प्रौद्योगिकी
पीछे ना रही विज्ञान और तकनीकी।

हर क्षेत्र में अपूर्व उन्नति का ध्वज लहराया 
अथक श्रम से आत्मनिर्भर भारत बनाया
विकासशील भारत ने नई पहचान बनाया
आत्मनिर्भरता का एक नया रूप दिखाया।

                         डॉ. अर्पिता अग्रवाल

   17
17 Comments

Nand Gopal Goyal

19-Mar-2022 06:05 PM

बहुत बेहतरीन

Reply

Shrishti pandey

17-Mar-2022 05:42 PM

Very nice

Reply

Punam verma

17-Mar-2022 08:53 AM

Very nice

Reply